उत्तर प्रदेशबहराइच
मूर्ति विसर्जन को लेकर तालाब बघेल फूलमती घाट एवं सोमनाथ मंदिर अमदापुर के पास बने तालाब पर साफ सफाई का कार्य शुरू

पयागपुर/बहराइच। मूर्ति विसर्जन को लेकर तालाब बघेल स्थित फूलमती घाट एवं सोमनाथ मंदिर अमदापुर के पास बने तालाब पर साफ सफाई का कार्य सफाई कर्मियों के द्वारा लगातार किया जा रहा है ताकि आने वाले मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत मूर्ति विसर्जित करने वाले श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए दोनों स्थानों पर लगातार साफ सफाई का कार्य द्रुत गति से कराया जा रहा है और स्थल तक जाने के लिए चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है ताकि मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों को मूर्ति विसर्जन स्थल तक पहुंचने में सहायता मिले।




