गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शराब दुकान के मुनीम की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा में स्थित विदेशी मदिरा और बीयर की कम्पोजिट दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। दुकान में मुनीम 26 बर्षीय सुजीत विश्वकर्मा का शव लटका मिला। सुजीत बस्ती जिले के कोल्हुई थाना सोनहा का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। आबकारी विभाग के अधिकारी भी जांच में शामिल हुए। मृतक के साथ दुकान पर एक अन्य मुनीम सुनील भी था। सुनील शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल का निवासी है। मृतक के भाई प्रभु शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साथी मुनीम और दुकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!