मृतक राम संवारे के घर पहुंच कर गौरव वर्मा ने परिवार को सौंपा दो लाख रुपए की चेक

फखरपुर/बहराइच। बीते दिनों हुए हत्याकांड को लेकर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा,एसडीएम अखिलेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल,महामंत्री श्याम जी त्रिपाठी मृतक राम संवारे के घर पहुंच कर दो लाख रुपये की चेक सौंपी। मिली जानकारी अनुसार 14 अगस्त को राम संवारे का धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।पीडित परिवार गौरव वर्मा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही एवं आर्थिक सहायता व मुआवजा की मांग की थी। गौरव वर्मा ने बताया कि बंभौरा निवासी राम संवारे यादव पुत्र राम प्यारे यादव मजदूरी कर घर का जीवन यापन करते थे जब वह 14 अगस्त की सुबह मजदूरी करने गये थे तो आरोपियों ने धारदार हथियार से राम सवारे के सिर पर हमला कर घायल कर दिया था, फिर इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी कबूतरा देवी की तहरीर पर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित परिवार 31 अगस्त को मेरे साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर दूसरे दिन फरार आरोपी की गिरफ्तारी की गई और दो लाख रुपये देकर पीड़ित परिवार के आर्थिक मदद की गई है। पीड़ित परिवार को आवास,शौंचालय,पेंशन आदि उन सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा, जिससे परिवार आज तक वंचित रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव,राजस्व निरीक्षक राम मनोहर यादव,लेखपाल महावीर राय मौजूद रहे।




