बारावफात को लेकर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाकर मनाये त्यौहार

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कपिलवस्तु बृजेश सिंह द्वारा जितेन्द्र कुमार ओझा कमांडेन्ट 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल व जगदीप सिंह सहायक कमांडेन्ट 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल की की टीम के साथ आगामी त्यौहार क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) के दृष्टिगत कोतवाली कपिलवस्तु पुलिस बल द्वारा सीआरपीएफ, आरएएफ के जवानों के साथ कस्बा अलीगढ़वा, बजहा बाजार, नोनहवा में रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का अहसास दिलाया गया। चलते हुए कस्बावासियों से शान्ति व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द बनाकर पर्व मनाने की अपील किया गया। चौराहों पर चर्चा रहा कि जवानों की गस्त देख अराजक तत्वों में भय व्याप्त हुआ है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह, जितेन्द्र कुमार ओझा कमांडेन्ट 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल, जगदीप सिंह सहायक कमांडेन्ट 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य बल की उपस्थिति रही।




