विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-14 में सम्पन्न हुआ सोशल ऑडिट

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ तहसील अन्तर्गत विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-14 में शनिवार को सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, उनके क्रियान्वयन की जमीनी पड़ताल करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा। ग्रामसभा की अध्यक्षता ऑडिटर तौलन प्रसाद बीआरपी ने की। उन्होंने मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में हुए कार्यों का अवलोकन किया और कहा कि सामाजिक सहभागिता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। इस दौरान परशुराम को मनरेगा अध्यक्ष नामित किया गया। सभा में यह बात विशेष रूप से जोर देकर कही गई कि लाभार्थियों को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और योजनाओं की निगरानी में गांव वासियों की भूमिका अहम है। इस दौरान ग्राम प्रधान अमीरुउल्लाह, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कोटेदार, सफाईकर्मी, सोसल ऑडिट टीम के ईश्वर देव चौबे, रामगोपाल चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, श्रीमती फहीमुनीशा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।




