गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने किया खुलासा अभियुक्त गिरफ्तार

बलरामपुर। पचपेड़वा थाना में दिनांक 30 जून 2025 को वादिनी द्वारा थाना पचपेड़वा पर सूचना दिया गया कि वादिनी की नाबालिक पुत्री अपने छोटे भाई के साथ विपक्षी अकरम अली पुत्र असगर अली निवासी बैरवा बिसुआ थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर के घर की चारदिवारी के अन्दर लगे जामुन के पेड़ के नीचे जामुन बीनने गई थी, जहां विपक्षी द्वारा उसकी लड़की के साथ अश्लील हरकत की जिसके संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर पचपेड़वा थाना पर मुअसं 122/2025 धारा 76 बी एन एस व 9उ/10 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी।पचपेड़वा थाना प्रभारी सतेन्द्र बहादुर सिह के नेतृत्व में थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं0 122/2025 धारा 76 बीएन एस व 9ड/10 पाक्सो एक्ट में विवेचनात्मक कार्यवाही,वादिनी बयान एवं पीड़िता बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे बढोत्तरी धारा 65 (2) बीएनएस व 3/4 पाक्सोएक्ट से संबन्धित वांछित अभियुक्त अकरम अली पुत्र असगर अली निवासी बैरवा परसा बिजुआ थानापचपेड़वा बलरामपुर को त्रिलोकपुर क्रासिंग के निकट पुलिया के पास गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया।अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए ऊँची पुलिया से कूद कर भागा जिससे अभियुक्त के पैर में चोट आई,पुलिस टीम द्वारा घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया पैर में चोट होने के कारण इलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया था,गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना के संबंध में बताया कि मेरे घर के चार दिवारी के अंदर लगे जामुन के पेड़ से लड़की जामुन बीनने आयी थी अकेला देखकर मैंने उसके साथ गलत काम कर दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!