गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

वार्षिक अधिवेशन में जिलाध्यक्ष गुलाब चन्द्र व राम विलास चुने गयें जिला मंत्री

बढ़नी/सिद्वार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत सेवरा गांव में स्थित सुभद्रनाथ कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। वहीं चुनाव अधिकारी बस्ती के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक मण्डलीय मंत्री अरुण मिश्र की देख-रेख में चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से गुलाब चन्द्र मौर्य को जिलाध्यक्ष, राम विलास चौधरी को जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा विजय कुमार पाठक को जिला संगठन मंत्री, भूपेन्द्र त्रिपाठी को जिला कोषाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। जिला उपाध्यक्ष के पद पर दीप नारायन सिंह, तेज बहादुर चौधरी, उमेश मौर्य, करम हुसेन, डॉ0 रमेश यादव, लालचन्द्र भारती, अशोक कुमार यादव, अविनाश वर्मा, प्रमोद कुमार चौधरी, ज्ञानदेव मौर्य व अन्य लोगों को चुना गया। जिला संयुक्त मंत्री के पद पर रमेश कुमार, समर बहादुर पाल, अन्जनी कुमार श्रीवास्तव, विनय विकास श्रीवास्तव, संजय कुमार यादव, प्रद्युम्न पाण्डेय, एकरार अहमद, मो0 वसी अहमद को मनोनीत किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाठक, बस्ती के जिला मंत्री दिनेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, उदय प्रकाश मौर्य, अहमद फरीद अब्बासी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!