युवाओं की संख्या इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति कितने उत्साहित और जागरूक हैं – सांसद

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदम्बिका पाल ने रविवार को कैम्प कार्यालय सिद्धार्थनगर में अपने प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा और इसे सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करना रहा। बैठक के दौरान लोकसभा प्रभारी आईटी सेल इंजीनियर मनोज वर्मा ने जानकारी दी कि 29 अगस्त से 25 दिसम्बर तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने हेतु अब तक पूरे लोकसभा क्षेत्र से 1,34,000 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। और पूरे प्रदेश में किसी भी लोकसभा से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने का एक रिकॉर्ड भी सिद्धार्थनगर के नाम है। सांसद पाल ने इस अवसर पर कहा कि “यह संख्या इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के युवा खेलों के प्रति कितने उत्साहित और जागरूक हैं। सांसद खेल महोत्सव न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा, बल्कि समाज में एकता और ऊर्जा का संदेश भी प्रसारित करेगा।” बैठक में महोत्सव की कार्ययोजना खेलों के आयोजन स्थल, प्रतिभागियों की सुविधा एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद जगदम्बिका पाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर इस महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनायें। बैठक में सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डॉ0 अरुण प्रजापति, अजय उपाध्याय, जयवर्धन तिवारी, बबलू सिंह, कमलेश चौरसिया, राजू पाल, प्रिंस शर्मा, विजय सिंह, अमरिंदर प्रताप सिंह, सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान, संजय दूबे, नर्वदेश्वर मणी, बृजेश मिश्रा, ध्रुव चतुर्वेदी, रामकेश गौड़, राकेश पाण्डेय, मुरारी सिंह, रिंकू पाल, अनूप सिंह, दिलीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें।


