गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सेवानिवृत्त एलटी को दी गई विदाई

सिद्धार्थनगर। उप्र प्रयोगशाला सहायक एसोसिएशन द्वारा सोमवार को सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन सुभाष तिवारी को विदाई दी गई। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे और शनिवार को सेवानिवृत्त हुए हैं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने ने कहा कि विभागीय दायित्वों से सेवानिवृत्त होने के बाद व्यक्ति को सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों को निभाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है़। एसोसिशन के संरक्षक विजय वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी का अनिवार्य हिस्सा है़। कार्यक्रम को अवधेश यादव , दयानंद मणि ,बुद्द प्रकाश , अभय श्रीवास्तव , अनिल मिश्र , वेद प्रकाश ,विपिन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सभी ने सुभाष तिवारी को अंगवस्त्र व अन्य उपहार के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!