गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

शिक्षक संघ की बैठक में कार्य समिति का पुनर्गठन, सदस्यता अभियान प्रारंभ

महराजगंज/ सिसवा बाजार। पूर्व सूचना के आधार पर शनिवार दिनांक 30/08/2025 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ , विकास क्षेत्र सिसवा की बैठक ब्लाक अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा पर आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है इस बार सदस्यता रसीद प्रदेश से प्राप्त हुई है और संगठन के कोषाध्यक्ष द्वारा सभी शिक्षकों को सदस्यता दी जाएगी ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक मान्यता प्राप्त संगठन है और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहा है इसलिए सभी शिक्षक अपनी सदस्यता अवश्य ले लें ।बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों को सदस्यता रसीद देकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया । ब्लॉक मंत्री सिसवा का पद रिक्त होने से प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन पर धीरज कुमार शाही को सिसवा का ब्लॉक मंत्री घोषित किया गया । अजय पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमित शर्मा को संयुक्त मंत्री घोषित किया गया। बैठक का संचालन करते हुए ब्लाक मंत्री धीरज कुमार शाही ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि सभी शिक्षक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता रसीद लेकर संगठन से अवश्य जुड़े और खुद को मजबूत करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय कुमार,संरक्षक राम केशव दास , संयुक्त मंत्री अमित शर्मा,इन्द्रजीत यादव, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मो इब्राहिम, नवीन शुक्ला, रजत शुक्ला, सुरेन्द्र गुप्ता, सुधीर कुमार रंजन, पूनम प्रभा, अरुणेंद्र पाठक, जितेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!