गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नये सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों का फूलों से हुआ स्वागत

सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। नये शिक्षण सत्र की शुरुआत होते ही स्कूल खुलने के पहले दिन एक अप्रैल मंगलवार को विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय के बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। सुबह सवेरे स्कूल में पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों का शिक्षकों ने रोली, टीका लगाकर व फूलों की माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। विद्यालय को गुब्बारे, पतंगी आदि से आकर्षक तरीके से सजाया गया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा एवं कंपोजिट उच्च विद्यालय शोहरतगढ़ में नये प्रवेश पाने वाले बच्चों और कक्षोन्नति प्राप्त बच्चों का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। बच्चे काफी खुश दिखे और अपने-अपनी कक्षाओं में जाकर सहपाठियों के साथ पढ़ाई की शुरुआत किये। बढ़नी क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़नी में प्रधानाध्यापक जावेद आलम के साथ शिक्षक योगेंद्र पाण्डेय, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, नूपुर श्रीवास्तव आदि ने विद्यालय के प्रवेश द्वार पर शिक्षण सत्र के पहले दिन बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया और बच्चों को एमडीएम के साथ खीर खिलाया गया। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लेदवा, महथा, नरायनपुर,नियांव नानकार, कोटिया दीगर व अन्य विद्यालयों में स्वागत कार्यक्रम के साथ प्रगति पत्र वितरण के अलावा प्रवेश को लेकर स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस दौरान अमरेश कुमार, शशि यादव, मनमोहन, राकेश कुमार,पवन, सिद्धार्थ,अमित कुमार चौधरी, तुलसीराम, उत्तम कुमार, महेश त्रिपाठी, स्वाति वर्मा, अरुण कुमार, पप्पू सिंह, योगेंद्र कुमार, रंजना सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, राकेश, रेनू आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!