गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

श्रावण के तीसरे सोमवार पर डोमेश्वरनाथ मंदिर में लगी भीड़

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड भनवापुर स्थित डोमसरा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को डोमेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्तों ने जय भोलेनाथ और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दूध, जल और बेल पत्रों से भगवान शिव के चरणों में अर्पण किया। एक ओर जहां जय भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो रहा था, वहीं दूसरी ओर भक्तगण रुद्राभिषेक करते नजर आयें। डोमेश्वरनाथ मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सुबह से ही भगवान शिव के चरणों में माथा टेकते हुए दिखाई दिये। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान शिव उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं जो उन्हें श्रद्धापूर्वक मानते हैं। श्रद्धालु विजय यादव ने बताया कि वे हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने जाते हैं। उनका विश्वास है कि भगवान शिव हर मनोकामना पूरी करते हैं। बहराइच जिले से आई श्रद्धालु महिलाएं रागिनी, सोनम और प्रभावती ने बताया कि वे भगवान शिव के स्थान पर रुद्राभिषेक कराने आती हैं।पंडित विक्की ने बताया कि हर वर्ष श्रावण मास में यहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है और सैकड़ों की संख्या में रुद्राभिषेक होता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!