आधुनिक जांच सुविधाओं से सशक्त होगा जिला स्वास्थ्य तंत्र-मुख्य चिकित्सा अधिकारी

बलरामपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (प्च्भ्स्) का लोकार्पण आज लखनऊ से वर्चुअल माध्यम द्वारा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं राज्य मंत्री चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।लैब से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएंरोगों की शीघ्र और सटीक पहचान दृ लैब में अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से संक्रामक व गैर-संक्रामक रोगों की जांच तेजी से की जा सकेगी। सभी प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच दृ ब्लड, यूरिन, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री एवं मॉलिक्यूलर स्तर तक की जांच एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी में मदद जिले में फैलने वाले रोगों की ट्रैकिंग और समय पर रोकथाम संभव होगी।ग्रामीण मरीजों को राहत दृअब गंभीर जांचों के लिए मरीजों को लखनऊ या गोरखपुर जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।सीएमओ ने जताया आभार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि यह लैब बलरामपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक मील का पत्थर साबित होगी। इसके माध्यम से मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध होगी तथा उपचार प्रक्रिया और अधिक प्रभावी होगी।



