गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पति के वियोग में पत्नी ने भी तोड़ा दम, घर से एक साथ उठी दो अर्थी

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहिया गांव में हृदय विदारक घटना के घटित हो जाने से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सेवानिवृत शिक्षक की मौत के सदमे को सहन न कर पाने के कारण पत्नी ने भी महज 2 घंटे बाद दम तोड़ दिया। घर से एक साथ दो लाशें उठीं तो घरवाले चीख पड़े। मिली जानकारी अनुसार मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र के भलुहिया गांव का है ; जहां पर गांव निवासी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिता जगेश्वर सिंह (78) की बीमारी के चलते रविवार की आधी रात 2 बजे मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई ; मां उत्तरा देवी (75) से पिता की मौत का गम सह ना सकी और सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई ; वहीं पिता जगेश्वर वर्ष 2008 में मैकूपुरवा स्थित सरकारी स्कूल से बेसिक जूनियर अध्यापक की पद से सेवानिवृत हुए थे। बीते चार वर्ष से दिल की बीमारी से ग्रसित थे. लखनऊ स्थित अस्पताल का इलाज चल रहा था। 4 फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया था ; जहां उनकी मौत हो गई। दो बेटे दिनेश व महेश और तीन बेटियां मंजू, कुसुम, सीमा है। मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है ; वहीं जिसे भी घटना की जानकारी हुई सुनकर हतप्रभ रह गया। परिजनों ने एक साथ दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!