गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज: डुमरियागंज में आम आदमी पार्टी के विधानसभा कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कर्सर.............डुमरियागंज में आम आदमी पार्टी के उद्धाटन के दौरान मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष काजी इमरान लतीफ व अन्य नेतागण

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ व विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चंद्र आर्य द्वारा सोमवार को बैदौला में आम आदमी पार्टी डुमरियागंज विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

विधानसभा कार्यालय पर उद्घाटन के पश्चात् कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने कहा की आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में लोगों को दिल्ली जैसी फ्री बिजली, फ्री पानी, अच्छी शिक्षा, बेहतर इलाज, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आई हैं। आम आदमी पार्टी डुमरियागंज में सड़को, अस्पतालों व स्कूलों की बदत्तर हालत को सुधारने व नफरती और सांप्रदायिक राजनीति को खत्म कर आपसी सौहार्द व भाईचारे को कायम कर विकासपरक राजनीति को स्थापित करने का काम करेगी। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुभाष चंद्र आर्य ने कहा की प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगल राज में तब्दील कर दिया हैं, योगी के जंगल राज में पिछड़ों व दलितों पर अत्याचार की इंतेहा कर दी हैं। सरकार लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही शासन चलना चाहती हैं पर सरकार कान खोलकर यह सुन ले की यह देश बाबा साहब के संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद भनवापुर क्षेत्र के समाजसेवी पूर्व प्रधान घनश्याम यादव ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इकीस दौरान जिला प्रभारी सूर्या त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिज़वी, विधानसभा महासचिव ओम प्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम नाथ यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश कोषाध्यक्ष अहसन जमील खान, महिला विधानसभा अध्यक्ष पूजा कुमारी,प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आशीष गुप्ता, युनुस क़ाज़ी, नरसिंह गौतम, मो. सूफियान, राज कुमार सोनीसोनी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button