गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

डीएम व एसपी ने कारागार का किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच 30 अगस्त। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कारागार के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपीें ने पाकशाला, कारागार चिकित्सालय सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर जेलर प्रभारी कारागार अधीक्षक अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर अंकित कुमार व रंजीत कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार वर्मा व अन्य संबंधित मौजूद रहें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!