गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : ऐतिहासिक होगी गोपालपुर की राम कथा

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। उपनगर गोला के गोपालपुर में ऋषि सेवा समिति गोपालपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी रामकथा के निमित्त एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक समिति के वरिष्ट पदाधिकारी प्रवीण सिंह के आवास पर आयोजित हुआ। जिसमें में क्षेत्र के रामभक्त तथा सीमित के कार्यकर्ता गण सम्मितित हुए। इस मौके पर प्रवीण सिंह ने कहा प्रभु श्री राम लला के अपने गर्भ गृह मे स्थापित होने के बाद क्षेत्र की यह पहली राम कथा होनी है। क्षेत्र की जनता धन्य है की पूज्य गुरुदेव राघव ऋषि ने गोपालपुर की धरती पर अपने श्री मुख से श्री राम कथा करने का समय दिया। उल्लेखनीय है अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूज्य गुरुदेव श्री विद्या सिद्ध है।

आगामी 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक गोपालपुर कस्बे के हृदय स्थल पर स्थित इंजीनियर राजेश्वर सिंह के प्रांगण में कथा होना सुनश्चित हुआ है। बैठक में तय हुआ की सभी कार्यकर्तागण तथा राम भक्त क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर घर घर जन जन को जागरूक करेंगे। कथा में प्रत्येक घर से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। सनातन धर्म जाग चुका है क्षेत्र के प्रत्येक सनातनी की सहभागिता कथा मे अपेक्षित होगा। बैठक मे क्षेत्र के कई राम भक्त एवं गुरुदेव के साधक उपस्थित थे। जिनमें मुख्य रूप से प्रवीण सिंह दिनेश लाल श्रीवास्तव मनोज तिवारी कुश चंद धनंजय मिश्र सभासद विनय सैनी कमल दुबे अवधेश चंद महेंद्र मद्धेशिया रमाशंकर राय श्याम लाल रितेश वर्मा भानु प्रताप सिंह सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!