उत्तर प्रदेशबहराइच
3,95,000 की रकम चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को 30 घण्टे के अन्दर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच के निर्देशन में आज उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप बौद्ध मय हमराह व स्वाट टीम द्वारा मु0अ0स0- 184/25 धारा- 305(।)/317(2) ठछै से सम्बन्धित अभियुक्तगण देवानंद श्रीवास्तव पुत्र बनारसी लाल श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष , मोहित लाल पुत्र बनारसी लाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण परसौरा माफी पोस्ट टेडवा महन्त थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को मो0 मंसूरगंज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से 395000/- रुपये नगद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।




