डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने किया वृक्षारोपण

बलरामपुर। लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने स्व. प्रमोद कुमार आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग बलरामपुर कार्यालय परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर संघ अध्यक्ष इ. बनारसी राम, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड इ. राजेश कुमार एवं जनपद सचिव इंजीनियर रमाशंकर यादव के नेतृत्व में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सहायक अभियंता इ. भानू प्रताप सिंह, सहायक अभियंता इ. पी. के. शर्मा, अवर अभियंता और लिपिक संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग परिसर, निरीक्षण भवन परिसर और आवासीय परिसर में व्यापक स्तर पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। जनपद सचिव इंजीनियर रमाशंकर यादव ने बताया कि स्व. प्रमोद कुमार आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण संकल्प दिवस कार्यक्रम में बृहद पौधरोपण किया गया जिससे पर्यावरण हरा भरा रहे।




