गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके महिला मरीज बचाई जान

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर रक्तदान करके महिला मरीज की जान बचाने में सफलता हासिल की है। पड़ोसी जनपद बलरामपुर के बिजुवा गांव निवासी एक महिला मरीज राहत हॉस्पिटल बढ़नी में भर्ती थी, महिला मरीज को तीन यूनिट ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। जरूरतमन्द मरीज को कहीं खून का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। मरीज के परिजनों ने सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी सक्रिय सदस्य समाजसेवी जियाउर्रहमान मंसूरी को सूचना दी, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं व सोशल मीडिया के माध्यम से साथियों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया। सम्पर्क के दौरान सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष शाह मोहम्मद खान को सूचना मिली, उन्होंने पेसिफिक ब्लड बैंक तुलसीपुर बलरामपुर पहुंचकर मरीज को रक्तदान किया। सक्रिय सदस्य जियाउर रहमान के अनुरोध पर समाजसेवी आजाद चौधरी व शहजाद ने भी रक्तदान किया। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक वकार खान ने सक्रिय सदस्य जियाउर्रहमान मंसूरी,अध्यक्ष शाह मोहम्मद,आजाद चौधरी व शहजाद के नेक काम की सराहना की है। आपको बताते चले सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के जियाउरहमान मंसूरी ने 6 महीने के भीतर 18 यूनिट रक्तदान कराया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!