उत्तर प्रदेशबस्ती
रुधौली पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रुधौली/बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रूधौली विजय कुमार के नेतृत्व में रूधौली पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत संज्ञेय अपराध घटित होने कि प्रबल संभावना को देखते हुए अन्तर्गत धारा- 170,126,135 के तहत 02 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया। आदित्य उर्फ शनि मोदनवाल पुत्र सियाराम उम्र 38 वर्ष ग्राम कस्बा रूधौली थाना रुधौली जनपद बस्ती दीपक चौधरी पुत्र राम किशोर उम्र 40 वर्ष ग्राम कस्बा रूधौली थाना रुधौली जनपद बस्ती।




