गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को पढाया गया एंटी रैंगिग का पाठ

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को एंटी रैगिंग का पाठ पढ़ाया गया। संस्था डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला ने रैगिंग के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के बीच आपसी सम्मान बनाएं रखने के महत्व पर जोर दिया। नर्सिंग कालेज के प्राचार्य हरीश नागर ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग नियमों की जानकारी दी। सभी उपस्थित विद्यार्थियों ने रैगिंग न करने और न सहने की शपथ ली। इस मौके पर मैनेजर आस्था शुक्ला, शिक्षक आलोक शुक्ला, फूलचंद्र डावरिया, मोहम्मद अशरफ, सौम्या सिंह,ईशा वर्मा,मधु समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!