गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम व एसपी ने तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील इटवा में डीएम डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं एसपी डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील इटवा में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई डीएम, एसडीएम इटवा कुणाल तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई एसपी द्वारा किया गया। डीएम द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात डीएम द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि भूमि से सम्बन्धित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण करायें। डीएम ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जायें। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये। डीएम ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि सम्पत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं होना चाहिए, यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायते प्राप्त हो रही उन शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक पर मौके पर जाकर निस्तारण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलना चाहिए। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 55 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें राजस्व-22, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-09, विकास-06, विद्युत-08, अन्य-10 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। डीएम द्वारा राजस्व-04, प्रार्थना-पत्र का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ पुष्प कुमार के, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग इटवा आशीष भारद्वाज, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जीवन लाल, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार इटवा, तहसील इटवा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!