उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
धान के फसल सांभा धान में समय से पहले बालियां आने से किसान चिंतित

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में धान के फसल में समय से पहले बालियां आने से किसान चिन्तित हैं। आपको बता दें कि नौगढ़ तहसील के सोहांस खास के टोला दियहवा व महारिया देवलहा ग्रांन्ट में धान की फसल में समय से पहले ही बालियां निकल आयीं हैं। वहीं पीड़ित किसानों ने बताया कि उसका बाजार सरकारी बीज गोदाम से धान का बीज लिया गया था और समय से पहले ही बालियां निकल आयीं हैं। वहीं किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग कर रहे है।




