गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

त्रिस्तरीय पंचायत और विधानसभा चुनाव तैयारियों के लिये सक्रिय हों कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, मतदाता सूची में सुधार और पीडीए कार्यक्रम को निरन्तर जारी रखने पर जोर दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिये कार्यशैली और रणनीति में बदलाव करना होगा। कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने बूथों के मतदाता सूची की समीक्षा करते रहें और कमी मिलने पर इसमें सुधार करायें। इसके साथ ही लोगों से अपना संवाद बनाये रखें। लोगों की परेशानियां दूर करने में मदद करते हुये पार्टी के नीति, कार्यक्रम से लोगों को जोड़ते हुये उनके हितों के लिये संघर्ष करें। सपा की मासिक बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, मो. सलीम, अरविन्द यादव, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, मो. उमर, सुशील यादव, महेश चौधरी, अजय यादव, समीर चौधरी और इन्द्रावती शुक्ला ने संगठन की मजबूती के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कहा कि साप्रदायिक शक्तियों से लड़ने के लिये हमें निरन्तर कठिन परिश्रम करना होगा जिससे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी निर्णायक जीत हासिल कर सके। बैठक में मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, गुलाब सोनकर, जमील अहमद, प्रशान्त यादव, दीपक आर्य, जितेन्द्र यादव, राजदेव प्रसाद, रहमान सिद्दीकी, भोला पाण्डेय, विश्वम्भर चौधरी, वैजनाथ शर्मा, राम अशीष वर्मा, अरविन्द सोनकर, राजू गौड़, संजय गौतम, रामसकल मौर्य, संजय सोनकर, राहुल सिंह, मंशाराम कन्नौजिया, पंकज निषाद, राम प्रकाश सुमन, निजामुद्दीन, कक्कू शुक्ला, भोला पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, गौरीशंकर, अरूण कुमार मिश्र के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!