गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बंजर की भूमि के कब्जे से मुक्त कराकर जल निगम के टंकी के निर्माण कार्य को कराया गया शुरू

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम रोमापार तप्पा थरौली परगना व तहसील नौगढ़ में स्थित गाटा संख्या 244 घ रकबा 0.253हे0 भूमि जो अभिलेख खतौनी में बंजर के खाते में दर्ज है। उक्त भूमि पर ग्राम निवासी सफीक पुत्र जमीर द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर जल निगम (नगरीय) के अन्तर्गत पानी की टंकी के निर्माण में अवरोध किया जा रहा था। जिसे विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, सभासद राजाराम, सभासद प्रतिनिधि सतीश की उपस्थिति में नायब तहसीलदार सदर विजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज जेल रोड अमित चौधरी व जल निगम नगरीय के ए0ई0 के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंजर की भूमि से सफीक पुत्र जमीर के कब्जे से मुक्त कराकर जल निगम के टंकी के निर्माण कार्य को शुरू कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!