कटका में निकाली गई तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा कटका मंडल का वातावरण
सैकड़ों लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पूर्व हाथों में तिरंगा लेकर किया मार्च, पुष्पवर्षा से लोगों का हुआ स्वागत

जरवल/बहराइच। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कटका का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग उठा। रविवार सुबह 10 बजे बंशीलाल साहू के आवास से ऐतिहासिक कटका मंदिर तक भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस पदयात्रा में मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और स्थानीय जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों ने माहौल को राष्ट्रमय बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहाकृ “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदान की याद दिलाता है। इसके सम्मान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।” इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल प्रभारी संजय राव,मडंल अध्यक्ष कटका श्री राम निवाष निषाद, मंडल अध्यक्ष हुजूरपुर दुर्गेश कुमार सिंह रैकवार, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष (किसान मोर्चा) ठाकुर प्रसाद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, अरविंद सिंह, विजय भान सिंह (सेक्टर संयोजक), शिवदयाल सिंह (सेक्टर संयोजक), रामू सिंह प्रधान, अटल सिंह प्रधान, आशीष भूटानी, त्रिवनी सिंह, दिलीप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, मनोज सिंह, मिंटू सिंह, सुधीर सिंह भयंकर, पंकज राव, हुकुम सिंह, पवन सिंह, वीरू सिंह, राकेश बोट, सतीश मौर्या, दीपक शर्मा, सूरज शुक्ला (सेक्टर संयोजक), विद्याराम यादव (सेक्टर संयोजक), राम जी निषाद (मंडल मंत्री), भूपचंद्र सरोज, रीना आर्य (मंडल उपाध्यक्ष), पंकज लोधी, मोनू सोनी, आकाश चौधरी, रामू निषाद (बूथ अध्यक्ष) एवं खुशहाल चौधरी,अकिंत सिंह, अनिल वर्मा, विजय भान सिंह, कुसुम चौहान, राम रस लोधी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।




