नपा शोहरतगढ़ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ सभागार में रविवार को फाइलेरिया से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी शोहरतगढ़़ के बीसीपीएम सुरेन्द्र पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीएचसी शोहरतगढ़़ के बीसीपीएम सुरेन्द्र पाल ने बताया कि जल्द ही ब्लॉक क्षेत्र में घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव हेतु दवाओं का वितरण किया जायेगा। साथ ही व्यापक जनजागरूकता अभियान चल रहा है। बैठक कार्यक्रम में सुरेन्द्र पाल ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की रणनीति पर विस्तृत चर्चा किया और नपा के कर्मचारियों में दवा वितरित किया। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि फाइलेरिया एक नियन्त्रण योग्य रोग है। समय पर दवा सेवन और जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि पहले वे स्वयं दवा लें फिर अपने-अपने वार्डों में दवा वितरण व प्रचार-प्रसार में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक यह सन्देश पहुंचाना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के अन्तर्गत आने वाले सभी वार्डों में इस सप्ताह से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर पंचायत स्तर के पदाधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान फाइलेरिया उन्मूलन अभियान बैठक में सफाईनायक श्रीनिवास, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, विश्वनाथ, जितेन्द्र कुमार, अर्जुन कुमार, बबलू गुप्ता, विद्याराम, अतुल कुमार, कमलेश गुप्ता, राम चरण, अरुण कुमार, मनोज चौहान, अंकित कुमार, सनी कुमार, राहुल कुमार, अशोक कुमार मौजूद रहें।




