गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

बस्ती। राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में भाई बहन के प्रेम को समर्पित रक्षा बंधन का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। छात्राओं ने प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन और कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय के संयोजन में प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी, शिक्षकों और छात्रों को रक्षा बंधन बांधा। कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने छात्रों को रक्षा बंधन पर्व की विशेषता बताया। कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक सम्बन्ध को मजबूत करता है इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है। उन्होने छात्रों से कहा कि इस रक्षा बंधन को सामान्य धागा समझने की भूल मत करना। यह परस्पर प्रेम, त्याग और समय आने पर बहन की रक्षा के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने का पर्व है। प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने छात्रों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना दिया। कहा कि रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है. एक ऐसा बंधन जो दो जनों को स्नेह की धागे से बांध ले। रक्षा बंधन को भाई – बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा. बल्कि ऐसा कोई भी बंधन जो किसी को भी बांध सकता है। प्ले वे से प्री प्राइमरी तक के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम में रेखा श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, शिक्षा बरनवाल, प्रभा त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तवा, निशु उपाध्याय, अर्चना पटेल, श्वेता त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम, शालिनी, संगीता, जेरीन, मनीषा गुप्ता, अभिषेक पटेल, माया सिंह, माया शुक्ला, श्रद्धा, आकृति साहू, वेदिका, सिमरन, देविका, सुष्मिता मन्ना, संजय, नलिन, अमित मिश्रा, मनीषा गुप्ता, शिवांश उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, जीत यदुवंश, मनीष मिश्रा, रामस्वरूप यादव अखिलेश, मोहम्मद अजीम, अरुण बहादुर श्रीवास्तव, राम निरंजन गुप्ता के साथ ही सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!