गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय जंबूरी शिविर के लिए बच्चों का चयन

इटवा/सिद्धार्थनगर। इटवा के एमपीजेआईसी विद्यालय में राष्ट्रीय जंबूरी शिविर के लिए बच्चों का चयन किया गया है। इस कॉलेज से चार स्काउट और चार गाइड प्रतिभागियों का चयन हुआ है। जिला संगठन आयुक्त अमित शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर जंबूरी का शिविर लखनऊ में नवम्बर 2025 में आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में भारत के साथ-साथ पड़ोसी देशों के प्रतिभागी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में लगभग पचास हजार प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व की क्षमता और कौशल को प्रोत्साहित करना है। साथ ही प्रतिभागियों को देश और संस्कृति की विविधता की जानकारी भी मिलेगी। चयन कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी और ब्लॉक स्काउट मास्टर हेमन्त गुप्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!