गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरकारी गल्ले की दुकान पर तहसीलदार ने छापामारी कर किया सीज

इटवा/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र इटवा के विकास खण्ड खुनियांव अन्तर्गत कनकटी में सरकारी गल्ले की दुकान (कोटे) पर तहसीलदार ने छापामारी कर दुकान को सीज कर दिया। आपको बता दें कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को कोटेदार की जगह दूसरा व्यक्ति चला रहा था। वहीं सरकारी गल्ले की दुकान पर छापेमारी के दौरान सरकारी अनाज की बोरियों का अनाज दूसरे बोरों में कई लोग भरते हुए रंगे हाथ मिलें। निजी दुकानों में सरकारी अनाज को बेचने के लिए दूसरे बोरो भरा जा रहा था। वहीं गोदाम में निर्धारित स्टॉक से अधिक मात्रा में सरकारी अनाज मिला और सरकारी गल्ले की दुकान पर छापेमारी के दौरान भारी गड़बड़ी मिलीं। तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, लेखपाल अजय चौरसिया, पन्ना लाल यादव, अभिषेक यादव एवं खाद्य रसद विभाग के अखिलेश्वर प्रताप सिंह व राघवेन्द्र शाही की उपस्थिति में दुकान को सीज किया गया। वहीं छापेमारी में 4 लोगों को पुलिस अपने साथ लेकर गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!