गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जर्जर लकड़ी के पोल से हो रही बिजली सप्लाई, हो सकती है बड़ी दुर्घटना

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र इटवा के विद्युत उपकेन्द्र इटवा के पचमोहनी फिडर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खखरा के राजस्व गांव चेचराफ खुर्द में जर्जर लकड़ी के पोल और नंगे तारों से बिजली आपूर्ति हो रही है। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शौहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा को मांग पत्र सौंपा है। दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने विधायक से गांव के जर्जर पोल और नंगे तारों को बदलने की मांग की है। उपभोक्ताओं में संजय कुमार, किशन कुमार, जंग बहादुर, फूल चन्द, अखिलेश कुमार, अमरजीत और आकाश सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी के विद्युत पोल सड़ चुके हैं। इसके साथ ही नंगे तारों से बिजली आपूर्ति होने के कारण आये दिन तार सटने पर चिनगारी निकलती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उपभोक्ता लम्बे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस मामले में अवर अभियन्ता ग्रामीण ने बताया कि यह समस्या उनके संज्ञान में है और शीघ्र ही पोल और तारों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!