गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इटवा के संग्रामपुर में जल निकासी की समस्या, ग्रामीण परेशान

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र इटवा के ग्राम संग्रामपुर में जल निकासी की गम्भीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। यहां नालियां भरी हुई होने से लोगों के घरों के सामने प्रदूषित पानी भर जाता है। हल्की बरसात में भी सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव हो जाता है। इससे दुर्गंध फैलती है और जल जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नालियों के जाम होने से घरों का गन्दा पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों रिंकू, राधेश्याम, सोमई, बिक्की, पप्पू, राजेश कुमार, बबलू और सूरज ने बताया कि नालियों के जाम होने से हल्की बारिश में भी उनके घरों के सामने प्रदूषित पानी भर जाता है। इससे बदबू फैलती है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी भी इन नालियों की सफाई नहीं करते। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क, नाली और जल निकासी की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि इन बुनियादी समस्याओं के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!