एक बार फिर एस बी टी के छात्र-छात्राओं ने जेईई मेंस में मचाया धमाल

गौरी बाजार/देवरिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा के छात्रों ने इन्टरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए जेई मेन्स की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया। इनमें सत्यम गुप्ता 99.2 ,सत्यम सिंह 95 ,अजय निषाद 95 , विशाल कुमार 95 ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( छप्ज्श्े ) का मार्ग भी प्रशस्त किया, वहीं अर्पित दूबे,हर्ष पटवा, आशीष निषाद,माधवी राव, कल्पना विश्वकर्मा, शिवानी गुप्ता,प्रिंस कुमार, दिव्यांशु सिंह, अभिषेक सिंह, आशुतोष कुमार गौड़, आस्था मौर्या ने सफलता हासिल कर विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाइयां दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना कुछ वर्षों पहले इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर व अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पाने के उद्देश्य से की गई जो आज मिल भी रही है। यह उपलब्धि सिर्फ एस बी टी की ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के निवासी हर माता पिता की है जिन्होंने हर तरह से विद्यालय का समर्थन किया। ऐसे ही सबका प्यार और आशीर्वाद बना रहा तो यह विद्यालय हर घर को एक डॉक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक अधिकारी देगा। उन्होंने उन विशेष अध्यापकों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ बच्चों और विद्यालय को इस तरह की सफलता दिलाने में भरपूर सहयोग किया।आने वाले समय में एस बी टी हर क्षेत्र में कर्मयोद्धाओं को तैयार करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने भी उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। रसायन विज्ञान प्रवक्ता निरंजय दूबे ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्चे आगे और भी उपलब्धियां हासिल करेंगे। आने वाले समय में एस बी टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी, प्रशासक अबू दानिश, अरुण श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव व अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




