गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

चोरों ने किराने की दुकान में सेंध लगाकर लाखों का माल व नगदी पर किया हाथ साफ

फखरपुर/बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठवाल कला चौराहे पर स्थित अल्ताफ किराना स्टोर पर 31 जुलाई 25 की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे से सेंड लगाकर चोरों ने लाखों का सामान व गले में रखी 50000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार अल्ताफ पुत्र सब्बन ने दुकान खोलते समय उपरोक्त दुकानदार को हुई, तुरंत अल्ताफ द्वारा स्थानीय थाना फखरपुर व डायल 112 को जानकारी दी गई,मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उपरोक्त मामले के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश राय ने बताया कि पीड़ित से तहरीर मंगाईं गई है और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!