गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: रोटरी क्लब के सचिव डॉ अरूण कुमार प्रजापति बने भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री

कर्सर..........................भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारणी का गठन जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिला कार्यकारणी की घोषणा भारतीय मजदूर संघ के बस्ती विभाग के विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने किया। जिसमें रवि प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष व सतीश मणि त्रिपाठी को जिला मंत्री के दायित्व की घोषणा हुई। वही संगठन मंत्री का दायित्व डॉ अरूण कुमार प्रजापति को दिया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश रहे।

प्रकाश ने भारतीय मजदूर संघ के उद्देश्य व इसका राष्ट्र के प्रति समर्पण के इतिहास को विस्तार से रखा। कार्यक्रम का संचालन संघ के नवनिर्वाचित संगठन मंत्री डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने किया। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित को ध्यान में रख कर मजदूर हितों की विगत सात दशक से लड़ाई लड़ रहा है। संघ हमारी मांगे पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो के नारे पर विश्वास नही करता, बल्कि देश के हित में कार्य करेंगे, काम का लेंगे पूरा दाम के मत पर विश्वास करता है। इसके पूर्व संघ के नवनिर्वाचित जिला मंत्री सतीश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी व प्रांत प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेने आए बीएमएस के बस्ती विभाग के प्रमुख अशोक सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए। इसके बाद जिला कार्यकारणी को विस्तार रूप देते हुए विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने जिला संरक्षक का दायित्व महेश मणि त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंभु नाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश मणि त्रिपाठी, सुधीर श्रीवास्तव व राजेश मिश्रा, अरुण पाठक कों कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी गोविंद ओझा को, संयुक्त मंत्री के पद क्रमश पंकज पासवान, रणजीत कुमार गौतम व आशुतोष यादव को, मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सोनू वरूण को,एवं रामशंकर पांडे को प्रचार मंत्री/सोशल मीडिया प्रमुख का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री बस्ती ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, कृष्ण कांत यादव, अरविंद कुमार, नरेंद्र पाल, निरंजन सिंह, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सुभाष, जगन्नाथ तिवारी आदि लोग भी उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!