गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पशु सेड दिलाने के नाम पर ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर लगाया घोटाले का आरोप

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरिगवा गांव के कुछ ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान पर योजना का लाभ दिलाये जाने के नाम पर घोटाला करने का आरोप लगाया है। जिसमें कमलेश यादव की अगुवाई में पूर्व ग्राम प्रधान के ऊपर गांव निवासी कमलेश यादव ने करीब लाखों रुपये के घोटाला करने का आरोप लगाते हुए, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थ नगर को लिखित रजिस्ट्री पत्र भेजकर जांच कराये जाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि हमारे ग्राम पंचायत चरिगवा में वर्ष 2019-20 व 2020-21 में गांव निवासी गंगाराम, शिव प्रसाद व केदार के नाम पर गौशाला काऊ शेड में मैटेरियल व लेबर का करीब लाखों रुपया पूर्व प्रधान ने ब्लॉक के अधिकारियों से मिलीभगत कर निकाल लिया है। शिकायतकर्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जनपद के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के पोर्टल पर शिकायत पत्र देकर तकनीकी टीम से इसकी जांच कराये जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!