उत्तर प्रदेशबहराइच
नाबालिक का अपहरण करके दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

बहराइच। थाना रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज सीतापुरवा उ0नि0 जितेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा नाबालिक बालिका का अपहरण करने के संबंध में थाना रूपईडीहा पर पंजीकृत मु0अ0स0 166/2025 धारा 137(2), 65(1) ठदे व 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 ैब्/ैज् ।ब्ज्से संबंधित वाँछित अभियुक्त सिपाही लाल पुत्र राधेश्याम निवासी बनघूसरी थाना नवाबगंज जनपद बहराइच उम्र करीब 24 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर आज समय 12 बजकर 40 मिनट पर प्राइवेट बस स्टैण्ड रूपईडीहा थाना रूपईडीहा से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।




