सिद्धार्थनगर ने रचा इतिहास, कालानमक चावल के लिए सीएम से डीएम को मिला राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कार

सिद्धार्थनगर। कालानमक धान का उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयासों के लिए सिद्धार्थनगर को राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कार दिया गया। दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जितिन प्रसाद व दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 को पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब है कि कालानमक चावल सिद्धार्थनगर का श्एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी)श् है। वर्ष 2024-25 के ओडीओपी अवार्ड के लिए केन्द्र सरकार की टीम सर्वे कर रही थी। तीन-चार माह पहले टीम यहां भी आई थी। सर्वे के दौरान टीम को पता चला कि यहां कालानमक के बेहतर उत्पादन, उसकी गुणवत्ता सुधारने और उसे बड़ा बाजार देने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इसके अलावा कालानमक को लेकर किये गये प्रयासों से उत्पादन बढ़ने और किसानों की स्थिति में सुधार की संभावना बढ़ी है। टीम ने भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी। देश के अन्य जिलों के सर्वे के बाद सिद्धार्थनगर को यह पुरस्कार दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय एक जिला, एक उत्पाद (व्क्व्च्) पुरस्कार-2024-25 में उत्तर प्रदेश को राज्यों की समग्र श्रेणी (ए) में स्वर्ण पदक तथा कृषि श्रेणी में जनपद सिद्धार्थनगर को विश्वविख्यात उत्पाद श्कालानमक चावलश् के लिए कांस्य पदक प्राप्त होना अत्यन्त गर्व एवं हर्ष का विषय है। यह सम्मान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और हमारे अन्नदाता किसानों एवं उद्यमियों के सतत परिश्रम का परिणाम है। उत्तर प्रदेश ओडीओपी योजना श्नये उत्तर प्रदेशश् की नई पहचान बनने के साथ ही वैश्विक बाजार में नये प्रतिमान स्थापित कर रोजगार सृजन का आधार भी बनी है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज द्वारा सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 को राष्ट्रीय ओडीओपी पुरस्कार से सम्मानित किया और बधाई दी। राष्ट्रीय एक जिला, एक उत्पाद (व्क्व्च्) पुरस्कार-2024-25 में उत्तर प्रदेश को राज्यों की समग्र श्रेणी (ए) में स्वर्ण पदक तथा कृषि श्रेणी में जनपद सिद्धार्थनगर को विश्वविख्यात उत्पाद श्कालानमक चावलश् के लिए कांस्य पदक प्राप्त होने पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!




