गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

थाना नवीन मॉडर्न पुलिस ने हत्या के आरोप में 05 अभियुक्तों को लिया हिरासत में

श्रावस्ती। थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र के ग्राम बेलहा राघव में सोमवार को एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी निरहा दुबे पुत्र शालिकराम दुबे ने थाना नवीन मॉडर्न में सूचना दी कि उनके पुत्र राजकुमार दुबे (35 वर्ष) का गांव के ही कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है तथा आशंका है कि उसकी हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान खेत में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस जब वहां पहुंची तो एक युवक घायल अवस्था में मृत पाया गया, जिसकी पहचान राजकुमार दुबे पुत्र निरहा दुबे के रूप में हुई। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम तथा क्षेत्राधिकारी इकौना ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन कराया गया। इस मामले में थाना नवीन मॉडर्न पर मु0अ0सं0 93/2025 धारा 191(2), 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने नामजद 05 अभियुक्तों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!