सड़क पर बहने वाले गन्दे पानी से लोगों में फ़ैल सकती है बीमारियाँ

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम पंचायत गौरडीह में पीडब्ल्यूडी विभाग ने ऐसा कारनामा किया था कि सड़क बनाने के दौरान नाली नहीं बनाया गया। जिसको लेकर गांववासियों के घरों का पानी सड़क पर बहने लगा। सड़क पर गन्दा पानी से गांववालों का आना जाना दुश्वार हुआ है। वहीं अधिकारी देख कर नजरअंदाज कर रहे हैं। जिसको लेकर सड़क पर बहने वाले गन्दे पानी से लोगों में बीमारियाँ फैल सकती हैं। गन्दा पानी कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है, खासकर गन्दे पानी में रहने वाले सूक्ष्म किटाणुओं से जब पानी पीने, खाना पकाने या साफ-सफाई के दौरान बीमारियों फैल सकती है। आपको बता दें कि गन्दे पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं, जैसे कि दस्त, उल्टी, पेट दर्द, हैजा, टाइफाइड, और पीलिया। इसके अलावा, गन्दा पानी मच्छरों और अन्य कीड़ों के लिए प्रजनन स्थल भी बन सकता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियाँ फैल सकती हैं। सड़क पर बहने वाला गन्दा पानी न केवल बीमारियों का खतरा पैदा करता है, बल्कि यह फिसलन भी पैदा कर सकता है, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए ग्रामवासियों ने सड़क पर बहने वाले गन्दा पानी की साफ-सफाई के साथ नाली बनाने की शासन प्रशासन से मांग की है।




