गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

टीम ने छापा मारकर 11 नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा खाद्य प्रयोगशाला

बांसी/सिद्धार्थनगर। आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन लखनऊ व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सिद्धार्थनगर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा छापा मारकर आजाद नगर, पथरा बाज़ार एवं पटेल नगर बांसी से 02 घी, 02 लाल मिर्च पाउडर, 01 काली मिर्च पाउडर, 02 काला नमक, 02 सेंधा नमक, 01 सौंफ, 01 दाल चीनी का नमूना को लेकर कुल 11 नमूना संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने के लिये निर्देश दिया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आर0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय प्रकाश, नीरज कुमार चौधरी, रंजन कुमार श्रीवास्तव एवं हीरा लाल सम्मिलित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!