गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डीएम ने नदी के कटान का लिया जायजा

उसका बाजार। बाढ़ के समय में सर्वाधिक प्रभावित रहने वाले जोगिया विकास क्षेत्र के गांव अमरिया और सँगलदीप का शनिवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने अमरिया के गांव के पूरब राप्ती नदी से हुए कटान को देखा। गांव के सुभाष यादव, अशोक तिवारी, बेचू निषाद, राममूरत यादव, जियाऊ साहनी, दिलीप, तौलन ने बताया कि राप्ती नदी का कटान रोकने के लिए स्थाई बांध बनाया जाना आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि बाढ़ से पूर्व इसका हल हो जाएगा। ग्रामीणों ने गांव के बीचोबीच गुजर रहे हाई वोल्टेज खुले तार को केबल तार में बदलने की मांग की। वाटर सप्लाई का पाइप डालने के लिए खोदे गए सड़क को संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा सड़क पुनः नही बनाया जा रहा है, इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। इसके अलावा बाढ़ के दौरान होने वाली अन्य समस्याओं से ग्रामीणों ने डीएम को अवगत कराया है। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित न हो। ऐसे में बाढ़ और कटान रोकना प्राथमिकता में है। इस दौरान तहसीलदार डॉ संतराज सिंह, जेई आनंद कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप सिंह, समर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!