निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

ललिया/बलरामपुर। समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल और ओम प्रकाश पाण्डेय क्षेत्र पंचायत सदस्य नन्दनगर के नेतृत्व में बद्री नारायण मिश्रा किसान इण्टर कॉलेज लैबुड़वा फौजदारपुरवा बलरामपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें 150 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित किया गया और 25 मरीजों अस्पताल पर आकर गहन परीक्षण कराने का सुझाव दिया गया और करीब 45 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें नवम्बर दिसम्बर में ऑपरेशन के लिए सलाह दिया गया, देवीपाटन नेत्र चिकित्सालय बलरामपुर के डॉक्टर की टीम ने परामर्श और उपचार निःशुल्क किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री राम जी मिश्रा, प्राचार्य श्री राजेश कुमार मिश्रा और शिक्षक गण तथा अभिभावक समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों को बहुत लाभ मिला साथ ही लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।




