गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन हेतु समयसारिणी जारी

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के सृजन/सीमा विस्तार के कारण प्रभावित विकास खण्डों की प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का आंशिक परिसीमन किये जाने के सम्बन्ध में आपत्तियां प्राप्त करने तथा उसके निस्तारण और प्रकाशन आदि के लिए समयसारिणी का निर्धारण कर दिया गया है। समय सारिणी की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित करने का कार्य 18 से 22 जुलाई, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन 23 से 28 जुलाई, प्रस्तावित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य 29 जुलाई से 02 अगस्त 2025 तक किया जायेगा तथा प्राप्त हुई आपत्तियों का निस्तारण 03 से 05 अगस्त 2025 तक करते हुए 06 अगस्त 2025 को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!