गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सामान लेते समय ग्राहक व दुकानदार का हुआ आपसी विवाद, विवाद में गंभीर रूप से ग्राहक हुआ घायल

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु , तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में लिखा गया मुकदमा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। प्राप्त जानकारी अनुसार आज थाना रुपईडीहा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तकिया दा0 सुरइया में दोपहर बाद राम सुरेश पुत्र दुखीराम उम्र 50 वर्ष की परचून की दुकान पर रामजीत पुत्र कैलाश गौतम उम्र 30 वर्ष ठण्डा व कुछ सामान लेने गये थे सामान लेते समय दोनों में आपस में कुछ वाद-विवाद हो गया जिस कारण रामसुरेश व उसके पुत्र दीप चंद्र लाठी-डण्डों से रामजीत को मारने-पीटने लगे जिससे उसको चोटें आ गई। घायल अवस्था में रामजीत को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चरदा ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान रामजीत की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आज थाना रुपईडीहा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तकिया दा0 सुरइया में दोपहर बाद राम सुरेश पुत्र दुखीराम उम्र 50 वर्ष की परचून की दुकान पर रामजीत पुत्र कैलाश गौतम उम्र 30 वर्ष ठण्डा व कुछ सामान लेने गये थे सामान लेते समय दोनों में आपस में कुछ वाद-विवाद हो गया जिस कारण रामसुरेश व उसके पुत्र दीप चंद्र लाठी-डण्डों से रामजीत को मारने-पीटने लगे जिससे उसको चोटें आ गई। घायल अवस्था में रामजीत को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चरदा ले जाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान रामजीत की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा मृतक के परिजन की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!