गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : विश्व अल्जाइमर दिवस: आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। विश्व अल्जाइमर दिवस के उपलक्ष में अपना घर, वृद्धा आश्रम पुराना नौगढ़, सिद्धार्थ नगर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया और आरबीएसके टीम के द्वारा वृद्ध जनों का स्वास्थ परिक्षण करते हुए दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ आशीष कुमार अग्रहरि, महामारी अधिकारी समीर सिंह, मेडिकल कॉलेज से डॉ नौसाद आलम हेड ऑफ द डिपार्टमेंट कम्यूनिटी मेडिसिन साथ मे मानसिक रोग विभाग के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ मोहम्मद अफजल और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से पीएसडब्लू डॉ विजय कुमार आदि के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए लाभार्थियों का हिन्दी मेंटल स्टेट एग्जामिनेशन के पैरामीटर द्वारा वृद्ध जनों का प्रशिक्षण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृद्धा आश्रम के प्रबंधक सिद्धार्थ गौतम के साथ नौगढ़ पीएचसी के बीसीपीएम रवि चौधरी का भी सराहनीय योगदान रहा। साथ ही ब्रधा आश्रम के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योगदान दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!