गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत महादेवा नानकार, विकास खण्ड नौगढ़ में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थनगर। वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी है। इनसे हम फल, फूल, आक्सीजन मिलती है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल सिंह ने कहा कि उ0प्र0 सरकार के निर्देश के क्रम में वृक्षारोपड़ अभियान चलाया गया है। पूरे प्रदेश 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। आज के 60 वर्ष पूर्व हमे शुद्ध ऑक्सीजन एवं वातावरण मिलता था। इसका यही कारण था कि आबादी कम थी एवं पेड़/वन/जंगल अधिक थे। पेड़ अधिक होने से गर्मी कम पड़ती थी, बरसात समय से होता था। आज हमे आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना पड़ेगा अधिक से अधिक पेड़ लगाये। इसके साथ-साथ इसकी देखभाल भी करना चाहिए। सभी लोग एक पेड़ अपनी मॉ के नाम से लगाये। आप लोग पेड़ लगाकर उसी देखभाल करे। पेड़ लगाने के साथ ही उसकी सुरक्षा करना भी हम सभी का दायित्व है। सांसद ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपने निजी भूमि में वृक्ष अवश्यक लगाये ।हम लोग संकल्प ले कि हम लोग जिस तरह अपने बच्चे का लालन-पालन करते है उसी तरह वृक्ष की देखरेख करेंगे। पृथ्वी हमारी मॉ है अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जिससे वातावरण शुद्ध रहे। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि हम लोगो पेड़ लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण शुद्ध रहे। जितना अधिक पेड़ लगायेगे उतना ही पर्यावरण शुद्ध रहेगा और हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा। हम सब को मिलकर पेड़ लगाना चाहिए। हम सबको चाहिए कि उसकी रखवाली भी करे। पेड़ जीवन के लिए बहुत ही लाभकारी है। हम सभी को मॉ के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा जो संकल्प लिया गया है एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये। इसके साथ-साथ हम पेड़ों की देखरेख का भी संकल्प ले। वृक्षारोपड़ नोडल अधिकारी सिद्धार्थनगर/सदस्य (न्यायिक)एस.वी.एस.रंगाराव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार मै यहां आया हूॅ। आज पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपड़ का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। एक पेड़ मॉ के नाम लगाये जाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पेड़ लगाये और उसकी सुरक्षा करे जिससे शुद्ध वायु एवं ऑक्सीजन मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर के लिए शासन द्वारा 43.49 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने बताया कि आज जनपद में 43.49 लाख पौध रोपण किया जा रहा है। जिसमें वन विभाग द्वारा 13.78 लाख तथा अन्य विभागो द्वारा 29.71 लाख पौध रोपण किया जायेगा। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को सहजन का वृक्ष दिया गया। डीएफओ द्वारा समस्त जनप्रतिनिधिगणों को पौधा दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ सर्वेश मोहन व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!