गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

पयागपुर। बहराइच गोंडा रोड पर थाना पयागपुर अंतर्गत शिवदहा मार्ग के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल भेजा गया जहां पर ईलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग राम नारायण थाना पयागपुर क्षेत्र के महरौली सहसरॉवा के निवासी थे और जब वह दूध देकर वापस लौट रहे थे तब यह हादसा उनके साथ हुआ। उनके बेटे ओम प्रकाश ने बताया कि शिवदहा मोड़ के पास मेरे पिताजी का एक्सीडेंट हो गया जब वह दूध देकर वापस लौट रहे थे और उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल मेरे पिताजी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!