गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने आशीष कल्लू बाबा

बस्ती। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनन्द जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर बस्ती जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। आशीष उर्फ कल्लू बाबा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर मंगलवार को सामाजिक संगठनांे के पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं ने रेलवे स्टेशन काली मंदिर के निकट आशीष उर्फ कल्लू बाबा का फूल मालाओेे के साथ स्वागत किया। आशीष उर्फ कल्लू बाबा ने कहा कि एसोसिएशन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, पूरा प्रयास होगा कि उस पर खरा उतरूं। बताया कि अति शीघ्र पदाधिकारियोे की घोषणा कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार ने कहा कि व्यापारी समस्याओे के निस्तारण के लिये हर स्तर पर संघर्ष किया जायेगा। आशीष उर्फ कल्लू बाबा कोे विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, ओमप्रकाश ठाकुर, सतीश सोनकर, राजन ठाकुर, विकास चौधरी, विकास बरनवाल, मनोज गुप्ता, कुदरत अली, ज्ञानू गुप्ता, राम कुमार साहू, दीपू तिवारी, आकाश सोनकर, विनोद चौरसिया, एजाज अहमद, गनपत सोनकर, नरेन्द्र उर्फ नन्दू श्रीवास्तव, मोहित सिन्हा, के साथ ही भाजपा और अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!